सिवान :अतिक्रमण का मलवा हटाने में लगी तीन थाना सहित एक बटालियन पुलिस
#प्रवेज़ अख्तर
सिवान
जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मैदनिया गांव में शुक्रवार को एक अतिक्रमण का मलवा हटाने में प्रशासन को तीन थाना सहित एक बटालियन पुलिस को लगाना पड़ा़ हालांकि यह अतिक्रमण गत 15 नवंबर को ही काफी मेहनत से हटाया गया . परंतु प्रशासनीय लापरवाही से मलवा नहीं हटाया जा सका़ जिसके बाद अतिक्रमण हटने से कोई फायदा वादी को नहीं मिल सका़ इसकी शिकायत वादी ने पुन: कोर्ट में की़ ।कोर्ट के निर्देष पर स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को पुरी ताकत लगा कर मौके पर पहुचा और भोला सिह के टूटे मकान का मलवा हटाया़ मलवा हटाकर मार्ग को चालू कर दिया गया़ इस दौरान अंचलाधिकारी पंकज कुमार, बीडीओ अभिनव भारती, पुलिस निरीक्षक अरूण कुमार सहित नौतन जीरादेई की पुलिस तथा एक बटालियन जिले से आयी पुलिस उपस्थित रही.