सिवान :मामूली विवाद में फायरिंग एक घायल
प्रवेज़ अख्तर
सिवान
जिले के सराय थाना क्षेत्र के मखदूम सराय मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया घायल युवक मखदूम सराय पुरानी बिजली मोहल्ला के बलिंदर यादव है सराय थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मिसकार टोली के अफताब और सलमान के साथ मामूली विवाद हुआ जिसको लेकर आफताब के साथी उलझ गए जिसका विरोध बलिंदर यादव द्वारा करने पर उसे गोली मारकर घायल कर दिया घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुट गई है इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है