सिरसा बलि बेदवलिया और कुचाव क्वॉरेंटाइन सेंटर पर सुविधाओं का अभाव


गड़खा(सारण)।अमनौर प्रखंड के परसा पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय सिरसा बलि क्वॉरेंटाइन सेंटर फॉर दिल्ली मुंबई अन्य राज्यों से आए प्रवासियों को इसी प्रकार की सुविधा नहीं मिल रही है। लोग घर से भोजन मंगा कर खाना खा रहे हैं।राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय ने भी दौरा कर मजदूरों की परेशानियों को जाना हैं।सीओ से फोन पर बात की। इस संबंध में पूछे जाने पर मुखिया शैलेंद्र सिंह ने कहा कि पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। जल्द ही सुविधा मुहैया होगीम रायपुरा पंचायत के वेदवालिया में भी किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिलने से सरायबक्स,डुमरिया रायपुरा,महरुआ, चैनपुर समेत अन्य गांव के प्रवासी मजदूरों को काफी परेशानी हो रही है।इस संबंध में पूछे जाने पर अमनौर सीओ शुशील कुमार ने कहा कि परसा पंचायत में योगनी में क्वॉरेंटाइन सेंटर बनी है। परंतु वहां पर जगह नहीं है। मुखिया से लिख कर मांगा गया है पत्र मिलते ही सिरसा बलि सभी सुविधा उपलब्ध कराई।वेदवलिया में भोजन बन रहा हैं। वही गड़खा प्रखंड के मध्य विद्यालय कुचाव कोरोना सेंटर पर भी प्रवासियों को सुविधा नहीं मिलने से प्रशासन के प्रति लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।