
रैली की तैयारी को ले (माले) ने किया कार्यकर्ता कन्वेन्सशन
#रिपोर्ट :सुवास कुमार /पानापुर :
पानापुर(सारण):शुक्रवार को भोरहा पंचयात स्थित रामदास पुर विकास भवन में 27 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में “भाजपा भगाओ ,लोकतंत्र बचाओ “रैली की तैयारी को लेकर भाकपा माले का कार्यकर्ता कन्वेंशन सम्पन्न ।कन्वेन्शन को संबोधित करते हुए जिला सचिव सभापति राय ने कहा आज हमारा देश, लोकतंत्र और संविधान संकट के दौर से गुजर रहा है ।आए दिन लगातार महिलाओं तथा बच्चियों के साथ बलात्कार कि घटनाए बढ़ रही है ।जबकि” बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ” का ढकोसला नारा देने वाली सरकार उल्टे बालात्कारियों को सजा देने के बजाय बचाने में लगी हुई है ।शिक्षा और स्वास्थ्य का स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है ।इसलिए भाकपा (माले) के नेतृत्व में भगत सिंह और बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने के लिए भाजपा जैसी जनविरोधी ताकतों का हटाना होगा ।छात्र नेता अनुज कुमार दास ने कहा प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा को बर्बाद किया जा रहा है ।रोजगार देने के बजाय सरकार ने उल्टे रोजगार में कटौती का नया कीर्तिमान रच दिया है ।कन्वेंशन में रैली की तैयारी को लेकर पानापुर के विभिन्न गांवों में 20 हजार लोगों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया । कन्वेंशन को मुख्य रूप से रजनीश कांत रमण, नागेन्द्र प्रसाद ,सुनील कुमार पासवान,रितेश कुमार ,चंदेश्वर साहनी ,नरेश पासवान ,मिंटू कुशवाहा ने सम्बोधित किया।




Recent Comments