◆ गरीब, निर्धन, असहाय और जरूरतमंदों को मिलेगी दोनों वक्त की भोजन

तरैया, सारण। लॉकडाउन से जहां गरीब और असहाय के बीच भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसको देखते हुए राज्य सरकार एवं जिला पदाधिकारी के निर्देश पर तरैया बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय तरैया में मंगलवार से समुदायक किचेन का शुभारंभ किया गया। पहले दिन सुबह में दो सौ लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन कराया गया। मौके पर उपस्थित तरैया अंचल अधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता, अंचल निरीक्षक योगेंद्र सिंह समेत अन्य अंचलकर्मी व्यवस्था की देखरेख में लगे हुए थे। अंचलाधिकारी सुश्री गुप्ता ने बताई कि राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन में दिहाड़ी मजदूरों का काम बंद हैं। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा असहाय, नि:शक्त, निर्धन, गरीब और जरूरतमंदों को दोनों वक्त की भोजन उपलब्ध कराई जायेगी। यहां पर सभी जरूरतमंद लोग आकर भोजन कर सकते हैं। सुबह 10 बजे से भोजन शुरू हो जाएगी और शाम में भी भोजन उपलब्ध रहेंगी। पहले दिन दाल, चावल, सब्जी और सलाद की लोगों को खिलाई गई। वहीं तरैया आदर्श मध्य विद्यालय में संचालित सामुदायिक किचेन का अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा विनोद कुमार तिवारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता मढ़ौरा शिव शंकर शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान पदाधिकारी द्वय ने भोजन कर रहें लोगों से भोजन की गुणवता के बारे में जानकारी ली। मौके पर अंचलाधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता, अंचल निरीक्षक योगेंद्र सिंह, राजस्व कर्मचारी बद्री विशाल मिश्रा, अंचल कर्मी संजय कुमार समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।




Recent Comments