अमनौर।जहां एक ओर पुरी दुनिया कोविड 19 वैश्विक महामारी से अभी भी जूझ रहे है.  वहीं भारत ने इसका वैक्सीन बनाकर दुनिया को चौंका दिया. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक महामारी से निपटने को लेकर बहुत बड़ी सफलता हाशिल किया है. उक्त बातें रविवार को अमनौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपने सहयोगी व सुरक्षा कर्मियों कोविड-19का टिका लगवाने के उपरांत भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सांसद राजीव प्रताप रूडी ने पत्रकारों से कही उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे महामारी से बचाव के लिए टिका संजीवनी है. पीएम मोदी ने अभियान चला कर देश के सभी लोगों को इसका लाभ दिलवा रहे हैं. सभी लोग निःसन्देह इसे लगवाए. इस मामले में भारत ने विश्व मे अपनी एक अलग पहचान बनाई है. भारत ने कई देश को निःशुल्क वैक्सीन का सहयोग किया है. पीएम के अगुआई में देश हर क्षेत्र में मजबूत हुआ है. सांसद श्री रुडी के मौजूदगी में सीएचसी चिकित्सा कर्मियों ने देवेंद्र सिंह,गार्ड राजीव रंजन सिंह ,डॉ. अबसार अहमद सहित दर्जनों लोगों को टिका लगाये. इस कार्य के बाद सांसद रूढ़ी ने वैक्सीन लेने वाले को बुके देकर प्रोत्साहित किया.