सारण:5वीं जिलास्तरीय प्रतिभा खोज का लिखित परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित, 30 दिसम्बर को प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित
अमनौर /सारण
पिछले दिनों हुए 5 वीं जिलास्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा का परिणाम घोषित किए गए. जिसमें ग्रुप ए में प्रथम- शैलेंद्र कुमार, द्वितीय – दीपक कुमार व तृतीय – अभिषेक कुमार ग्रुप बी में प्रथम – अभिषेक कुमार, द्वितीय – सुमित सौरभ व तृतीय – जयप्रकाश कुमार ग्रुप सी में प्रथम – अर्चना कुमारी, द्वितीय – देवप्रकाश तिवारी व तृतीय – राजीव रंजन कुमार वहीं ग्रुप डी में प्रथम – अमन सैफ, द्वितीय – सुबोध कुमार तथा तृतीय स्थान पर सचिन कुमार को घोषित किया गया. इसके साथ प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दस प्रतिभागियों को मौखिक परीक्षा के लिए चुना गया है. जबकि ग्रुप ए से 14 ग्रुप बी से 67 ग्रुप सी से 44तथा ग्रुप डी से 101 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया है. माालूम हो कि पिछले 17 दिसम्बर को अमनौर, परसा, भेल्दी, मकेर व मढौरा में जिले के 1800 प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने लिखित परीक्षा दिया था. आयोजन समिति के सचिव शशिकांत ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभावान बच्चों को चुन कर उनको शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सहायता प्रदान करना है. 30 दिसम्बर को भेल्दी के श्रीधर बाबा दारोगा प्रसाद राय इंटर कॉलेज में पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया है. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व वैज्ञानिक डॉ. विजय एन सिंह व जेपीयू के पीआरओ डॉ केदार नाथ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित होंगे.




Recent Comments