सिवान :प्रखंड के चार पंचायतो में कृषि विभाग ने लगाया ग्रामीण चौपाल
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
रघुनाथपुर (सिवान)
बिहार सरकार के निर्देश पर रघुनाथपुर के चार पंचायतो में बुधवार को बीएओ प्रभुनाथ मांझी के नेतृत्व में किसानो के बिच ग्रामीण चौपाल की आयोजन किया गया। जिनमे प्रखंड के संठी, राजपुर, नरहन व रघुनाथपुर किसानो के बिच में  बिहार सरकार द्वारा किसानो के लिए  चलाया जा रहा लाभ कारी योजनाए की जानकारी दिया गया।  जिनमे  जैविक खेती के लिए प्रोत्साहन, मिट्टी जाँच,मुख्यमंत्री शीघ्र बिज वितरण योजना, सहित नई तकनीकी से शून्य टाइलेन्ट मशीन से गेहू की बोवाई की जानकारी दी गई।  वही अभी प्रखंड के चवरी इलाके में गेहू  की बोवाई चल रहा किसानो के लिए विधि पूर्वक जानकारियां दिया गया। किसानो के 69 प्रकार की कृषि यंत्रो की जानकारियां किसानो को दिया गया । जिनमे किसानो की सब्सिडी की भी जानकारियां दिया गया। इस मोके पर प्रखंड कृषि समन्यवक अगस्त सिंह,डा शंकर शार्मा , किसान सलाहकारो में नवीन कुमार पाण्डेय, रामबाबू  कुमार, जितेंद्र तिवारी, रबी सिंह,धर्मात्मा मिश्रा,अमित राम सहित अन्य किसान मौजूद थे।​