गुरूवार देर शाम बीडीओ ने काम रोक जेई से मांगी थी स्पष्टीकरण
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट-
इसे ठीकेदार व अभिकर्ता की दबंगई कहें या फिर पदाधिकारी की कमजोरी महज एक रात में ही दबंग ठीकेदार व अभिकर्ता जेई ने पदाधिकारी के आदेश की धज्जिया उड़ाते हुये सांसद विकास योजना निधि से ढ़लाई किये जा रहें सड़क निर्माण पर लगी रोक को नही मानते हुये सुबह में रोके गये ढ़लाई कार्य को पुर्ण कर दी गई।
मामला सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ आवास से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक सांसद विकास योजना निधि से ढ़लाई किये जा रहें सड़क निर्माण की है। इस सड़क निर्माण में अनियमिता को लेकर एसडीओ सिमरी ने बीडीओ सिमरी को मौखिक रूप से जांच करने को कहा था बीडीओ ने भी तत्काल ढ़लाई कार्य को स्वयं स्थल निरक्षण कर घटिया निर्माण की बात देखी और तत्काल अभिकर्ता जेई गौरव कुमार के बारे में जानकारी लेनी चाहिये लेकिन वे कार्य स्थल पर नही थे। बीडीओ ने तत्काल काम को रोकवा कर जेई से स्पष्टीकरण मांगने की बात करते हुये ढ़लाई कार्य की जांच करने की बात कहीं थी।
लेकिन जेई व ठीकेदार ने शुक्रवार की सुबह रोके गये ढ़लाई कार्य को पुन: शुरू कर काम को पुर्ण कर दिया।वही जब शनिवार को बीडीओ को कार्य पुर्ण होने की जानकारी मिली तो वे आश्चर्य चकित होते हुये इस बात को लेकर वरीय अधिकारीयों को लिखित शिकायत करने की बात कहीं है। तत्काल बीडीओ नुतन कुमारी ने योजना अभिकर्ता सह जेई गौरव को को एक पत्र भेज कर वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना मानते हुये 30 मई तक योजना से संबंधित सभी अभिलेख के साथ स्वयं वेश्म में उपस्थित होने को कहीं है।
वही एसडीओ से फोन पर पुछे जाने पर बताया कि मैं कल ही अनुमंडल क्षेत्र से बाहर हूं मुझे किसी प्रकार की इस विषय में जानकारी नही है।




Recent Comments