एसडीओ के साथ बस संचालकों के साथ दूसरी बैठक सम्पन्न,निर्देशों के अवमानना पर की जायेगी कारवाई 
मढौरा (सारण)
पटना से सिवान वाया सीतलपुर मशरक होकर गुजरने वाली बस संचालक के साथ एसडीओ संजय कुमार राय ने गुरुवार को थाना परिसर में दूसरी बार बैठक की।बैठक में एसडीओ ने बस संचालकों को साफ तौर पर कहा कि बस के यात्रियों को बीच रास्ते पर उतारा तो बस का परमिट रद्द किया जायेगा ।बस के मालिकों को यात्रियों से उचित किराया लेना होगा मढ़ौरा,अमनौर के सवारिओ से सिवान तक का किराया वसूली पर भी कठोर करवाई होगी । बस के सवारियों के साथ  किसी तरह की  गलत व्यवहार नहीं करने के लिए भी आगाह किया । कहा कि निर्देशों की अवमानना की गई या इस  तरह शिकायत मिलती है तो संबंधित बस संचालक कार्यवाई करवाई तय समझे  ।
बैठक में सीवान पटना मुख्यपथ चलने वाली बसों के आधा दर्जन से अधिक वाहन मालिक पहुंचे थे । इस रुट से  रात में गुजरने वाली बस के कर्माचारी मढ़ौरा के यात्रियो को अमनौर में ही उतार कर पचरौर के रास्ते रूट बदल कर निकल जाने की शिकायत आम रही है । बस संचालकों की ज्यादती के शिकार मढ़ौरा के दर्जनों लोग हो चुके है । कई अधिकारी को भी बस संचालकों ने पहले मढ़ौरा जाने को बोलकर बैठाया और अमनौर में ही उतार कर भाग निकले ।इसी मामले में पीड़ित  अनुमण्डल निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार ने एसडीओ से एक शिकायत की थी । बैठक में उपस्थित बस सचालाको ने एसडीओ को निर्देशों का पालन करने को लेकर आश्वस्त किया और आगे शिकायत नहीं होने की बात कही ।बसों के मालिको ने एसएच 73 पर अमनौर,सोनहो,परसा में अवैध वसूली की शिकयत रखी ।
 बस मालिको का कहना था कि इन स्थानों पर टैक्सी स्टैंड नहीं है लेकिन स्थानीय दबंग आदमी रख कर प्रत्येक बस से अवैध वसूली करवाते है । एसडीओ इस मामले में बस मालिको से लिखित आवेदन देने को कहा है ।
——
साभार :संजीव कुमार ,मढौरा