सारण :​इण्डिका-बाइक की टक्कर में महिला समेत दो लोग घायल
———-
एसएच-73 पर मशरक मुन्नी मोड़ पर हुई घटना।
———–
पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुचाया।
———-
महिला समेत दोनों घायल छपरा सदर अस्पताल रेफर।
———
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट – ✍
————
 
सिवान-सितलपुर एसएच-73पर मशरक मुन्नी मोड़ के पास इण्डिका कार-बाइक की टक्कर में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुँची तथा घायलों को पुलिस जीप में उठा मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायलों की स्थिति नाजुक देख छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस इण्डिका कार को भी थाना पर लाया है। घायलों में इसुआपुर थाना क्षेत्र के हॅकारपुर गांव के रम्भा राय के 22 वर्षीय पुत्र बीकेश कुमार राय तथा उसकी चाची व बीगु राय के 45 वर्षीय पत्नी फुलपाती देवी को चिकित्सक ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।
मशरक थाना के अवर निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि बीकेश राय अपनी चाची फुलपाती देवी के साथ मुन्नी मोड़ के तरफ से बाइक से अपने घर जा रहा था कि सिवान की तरफ से आ रही टाटा इण्डिका कार से टक्कर हो गयी।  जो लाल रंग की है जिसका न0- डब्लूबीजीरो -6 डी 7580 है, से टक्कर हो गयी। जिसमें  बीकेश कुमार राय तथा उनकी चाची फुलपाती देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी।