सारण :बाइक के आमने-सामने की टक्कर में तीन घायल, एक रेफर
———–
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट – ✍
मशरक-राजापट्टी मुख्य पथ पर बंगरा गांव में आमने सामने बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने गंभीर रूप से एक घायल 45 वर्षीय शिक्षक उमेश मिश्रा को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जो मशरक थाना क्षेत्र के हरपुरजाॅन के राजनन्दन मिश्र के पुत्र उमेश मिश्रा 45 शिक्षक बताया जाता है। जो अपने घर से मशरक बाइक से आ रहे थे। कि बंगरा गांव के पास मशरक के तरफ से जा रहा था कि अचानक आमने सामने की टक्कर हो गया। जिसमें उमेश मिश्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।




Recent Comments