कटिहार:-दस दिनों तक लगातार चलने वाले भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
👈रूपेश कुमार”दैनिक खोज खबर”फलका, कटिहार👉
फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव में 10 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को किया गया। जिसमें 108 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा की झांकी निकाली गई। मोरसंडा गांव से भ्रमण करते हुए कमला घाट पहुंची।
वहां से जल भरकर भागवत कथा स्थल तक पहुंचने के बाद कलश की विधिवत पूजन कर स्थापित की गई। कमेटी के सदस्यों द्वारा कलश यात्रा में शामिल कन्याओं की सुविधा के लिए जगह-जगह शर्बत, ठंडा पानी पिलाया गया। सभी ग्रामवासी अपने-अपने दरवाजे पर साफ सफाई कर सभी के पैरों पर पानी डालते रहें। मुख्य वक्ता श्री प्रमोद वशिष्ठ जी ने बताया कि समाज में सुख-समृद्धि और अमन-शांति के उद्देश्य से 12 जून से 21 जून तक श्रीमद् भागवत कथा होगा।
इस भक्तिमय महोत्सव को सफल बनाने में मोरसंडा के मुखिया गोपालकृष्ण सिंह, उप मुखिया राजीव अक्षय, अजय महलदार, अशोक झा, वेदानंद महलदार, नीरज कुमार, राकेश, राजीव मंडल, राजू चौधरी सहित सभी ग्रामवासी लगे रहे।




Recent Comments