सारण :सड़क दुर्घटना मे घायल युवकों को मढौरा मे प्राथमिक उपचार के पश्चात किया रेफर
मढौरा/सारण
तरैया-मढौरा सडक में भटौरा के समीप एक बाइक में ठोकर मारकर ट्रक फरार हो गया।ठोकर लगने से बाइक पर सवार कर्ण कुदरिया निवासी बिहारी महतो के पुत्र प्रेमचंद महतो २५वर्ष एवं शैलेश कुमार १८वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गये।दोनो घायलों की चिकित्सा रेफरल अस्पताल में करने के पश्चात स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सक ने दोनों को पीएम सीएच रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों अपने घर कर्णकुदरिया से भागवतपुर अपनी बाइक से जा रहे थे। भटोरा के समीप पीछे से तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया जिससे दोनों गिर पडे और गंभीर रूप से जख्मी हो गये। धक्का मारने के बाद ट्रक को चालक लेकर फरार हो गया।




Recent Comments