
सारण :अनियंत्रित ट्रक के ठोकर से एक महिला की मौत, सगी बहन घायल
⏩आक्रोशितों ने किया सड़क जाम,आठ घंटे बाद हटी जाम
⏩एएसपी की पहल आठ घंटे बाद यातायात हुआ शुरू
——–
देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट
——-
⏭रसूलपुर -चैनपुर –
रसूलपुर पथ पर बलिया कोठी मोड़ के समीप सोमबार को अहले सुबह छपरा से चैनपुर की ओर जा रही बालू लदे अनियंत्रित दस चक्का ट्रक के धक्के से सीवान जिलान्तर्गत आसाँव थाना क्षेत्र के मनिया गाँव निवासी सुरेश पांडे की 40बर्षीय पत्नी शिला देबी की मौके पर हीं मौत हो गयी जबकि सगी छोटी बहन एकमा थाना क्षेत्र के केसरी गाँव मे विवाहित संगीता देबी गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसका ईलाज चैनपुर मे चलने के बाद उसकी नाजूक स्थिति को देख डाक्टरों ने सीवान रेफर कर दिया। मृतका रसूलपुर थाना क्षेत्र के बलिया गाँव निवासी योगेन्द्र पांडे की पुत्री बतायी जाती है जो अपने मायके से पूजा अर्चना करने महेन्द्रनाथ मंदिर जा रही थी तभी ट्रक की चपेट मे आ गयी।घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने मे सफल रहा ।घटना से आक्रोशित लोगों ने रसूलपुर चैनपुर पथ पर टायर जलाकर आगजनी किया व बिजली के खंभे तथा पेंड़ काटकर सड़क जाम कर दिया जिससे यातायात घंटो ठप रहा और वाहनों की लम्बी कतार लग गयी।घटना की सूचना पाकर रसूलपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार व बीडिओ अखिलेश कुमार मौके पर पहुँच लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन आक्रोशितों ने एक ना सुनी।आक्रोशित लोग डी एम तथा एसपी को बुलाने व उचित मुआवजे की माँग पर अड़िग थे। सभी लिंक सड़क जाम।पूजा से बंचित सैकड़ों लोग।आक्रोशितों ने चैनपुर रसूलपुर व महेन्द्रनाथ मंदिर जाने वाली सभी लिंक सड़क को भी जाम कर दिया तथा आधे दर्जन से भी अधिक वाहनों के शिशे क्षतिग्रस्त कर दिए उनमें अधिकांश वाहन पर सवार लोग पूजा अर्चना को महेन्द्रनाथ मंदिर जा रहे थे जिससे सैकड़ों लोग पूजा से भी बंचित रह गए ।
——

⏩आठ घंटे बाद हुआ यातायात सुचारु :
स्थिति को गंभीर देख एएसपी मनीष कुमार माँझी थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक एकमा थानाध्यक्ष नीरज कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुँच स्थिति को नियंत्रित किया और मौके पर पहुँचे प्रमुख पति बच्चा सिंह की मदद से आक्रोशित ग्रामीणों को हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर यातायात सुचारु हो पाया।पीड़ित परिजनों को बीडीओ अखिलेश कुमार ने पारिवारिक लाभ के तहत बीस हजार रूपये का चेक प्रदान किया।वहीं स्थानीय मुखिया त्रिगुणा चौधरी ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रूपये नकद प्रदान किया।




Recent Comments