नौतन :– हत्या को लेकर पंचायत समिति सदस्य हुये गोलबंद 
:– किया शोक सभा का आयोजन 
:–चेतावनी — प्रशासन जल्द करे अपराधियो की गिरफ्तारी 
:–24 घंटो मे गिरफ्तार नही हुई तो होगा उग्र आंदोलन 

​दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :— नौतन — शनिवार को भगवान् पुर पंचायत के वर्तमान पंचायत समिति सदस्य संजय यादव की हत्या उसी पंचायत के वर्तमान मूखीया कन्हैया यादव द्वारा साजिश के तहत कर दी गई जिसको लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर मे सोमवार के दिन शोक सभा का आयोजन किया गया   जिसमे  सभी पंचायत समिति सदस्यो ने प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन से मांग किया कि चौबीस घंटे मे संजय यादव के हत्यारो को गिरफ्तार नही किया गया तो हम प्रखंड से लेकर जिला तक उग्र आंदोलन  के लिए  उतारू हो जाऐंगे यह सभी बाते नौतन प्रमुख पति मजहर आलम ने कही और संजय यादव की आत्मा की शांति के लिए भगवान् से प्रार्थना की  और दो  मिनट तक मौन धारण किया गया ।

वही जदयू प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह पश्चिम नौतन पंचायत समिति सदस्य  मधु सिंह ने  सरकार से  अपील कर संजय यादव के परिवार को  पचीस लाख रुपये मुआवजा राशि देने की मांग की और कहा कि  इस परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए तकि संजय यादव के परिवार का गुजर बसर हो सके।संजय यादव को खो जाने का गम हम सभी प्रखंड वासीयो को है क्योंकि हमने एक साहसी और इमानदार नौजवान को खोया है  इस मैके पर मानवाधिकार के प्रकोष्ठ अध्यक्ष व जदयू प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हृदयानंद सिंह राजू सिंह मुनीलाल प्रसाद नेकमहमद  अंसारी विनोद प्रसाद गोपाल सिंह बद्री यादव सुरेन्द्र चौधरी नगीना भगत मधु सिंह मनोरमा देवी शोभा देवी अंजनी देवी  उदय राय हिरा देवी शिवदुलारी देवी सी ओ श्यामा कान्त प्रसाद सहित प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे।