सारण :बीडीसी की बैठक मे बाढ़ आपदा एवं जन वितरण के मुद्दे छाए रहे
————–
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
————–
छपरा
सदर प्रखंड परिसर मे बीडीसी की बैठक प्रखंड प्रमुख विद्या देवी की बैठक में आयोजित की गयी। जिसमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राशि से वंचित लोगों को पैसा मुहैया कराने ,फसल क्षति की राशि उपलब्ध कराने ,राशन- किरासन के वितरण में अनियमितता ,आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गड़बड़ी, पंचायत के स्वास्थ्य उपकेन्द्रो पर चिकित्सकों की अनुपस्थिति का मुद्दा छाया रहा। वहीं पंचायत के विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए योजना का भी चयन किया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के मुसेपुर के मुखिया मुन्ना कुमार व बीडीसी सदस्य जीतेन्द्र राय, डुमरी पंचायत के मुखिया रंजू कुमारी, बीडीसी सदस्य श्याम बाबु राय व शैलेंद्र सिंह, भैरोपुर निजामत पंचायत के मुखिया अंजलि कुमारी व दियारे के तीनों पंचायत के मुखिया व बीडीसी सदस्यों ने बाढ प्रभावित होने के बावजूद आपदा की राशि से वंचित लोगों को अविलंब पैसा भुगतान कराने की मांग की। जिसका जबाब देते हुए सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि दस प्रतिशत लोगो को आपदा की राशि नही मिल पायी है कारण कि कि किसी का खाता नंबर गलत है तो किसी का आईएफसी कोड। जिसका सुधार करा एक सप्ताह के अंदर राशि की भुगतान की जायेगी । वहीं कई जनप्रतिनिधियों ने राशन- किरासन के वितरण में घोर अनियमितता का मुद्दा उठाया गया लेकिन बैठक मे एमओ के अनुपस्थित रहने के कारण कोई हल नही निकल पाया। बैठक मे एमओ के अनुपस्थित रहने के कारण जनप्रतिनिधि आक्रोशित दिखे। वहीं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अनियमितता की शिकायत जनप्रतिनिधियों द्वारा की गयी जिसपर सीडीपीओ कुमारी सौम्या ने जल्द समस्या की निराकरण की बात कही। वहीं पंचायत स्थित स्वास्थ्य उपकेन्द्रो व केन्द्रों पर चिकित्सकों की अनुपस्थिति की बात भी जनप्रतिनिधियों के द्वारा उठायी गयी। साथ ही वित्तीय वर्ष 2017-18 में पंचायत के विकास का मुद्दा जनप्रतिनिधियों के द्वारा उठायी गयी। साथ ही वित्तीय वर्ष 2017-18 में पंचायत के विकास के लिए योजनाओं का भी चयन किया गया। बैठक मे प्रखंड प्रमुख विद्या देवी, उपप्रमुख सोनू कुमार सिंह, बीडीओ बिनोद आनंद, सीओ विजय कुमार सिंह, सीडीपीओ कुमारी सौम्या, मनरेगा के पीओ प्रवीण मिश्रा समेत सभी पंचायतों के मुखिया व बीडीसी सदस्य उपस्थित थे ।




Recent Comments