सारण :​स्वच्छता अभियान को ले बैठक 

लहलादपुर(सारण) से दैनिक खोज खबर के लिये अमित कुमार कि रिपोर्ट 
बसहीं पंचायत को स्वच्छ एवं आदर्श बनाने के लिये बी.डी.ओ. राजाराम पासवान ने पंचायत वासियों को जागरूक किया। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत वहां के लोगों को खुले में शौच करने से मना किया तथा खुले में शौच करने वालों के विरुद्ध दंड का भी प्रावधान बताया। बी.डी.ओ. ने कहा कि जिनके घरों में अभीतक शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है, वे जल्द शौचालय बनवा ले। कई  प्रकार के दिशा निर्देश भी दिये गये। बसहीं पंचायत को स्वच्छ एवं आदर्श बनाने में वहां की जनता से अफसरों ने सहयोग भी मांगा। इस मौके पर बी.डी.सी. सदस्य रौशन कुमार चौधरी, मुखिया कौशल्या देवी व कई वार्ड सदस्यमौजूद थे।