
प्यार की कायम हुई मिसाल, पत्नी को मुखाग्नि देते ही पति की मौत
✍ तैयब हसन ताज ” दैनिक-खोज-खबर ” की विशेष संवाददाता की रिपोर्ट :-कटिहार (बिहार) शाहजहां बादशाह अपनी पत्नी मुमताज के लिए ताज महल बनाये थे, अकबर ने जोधा बाई के लिए अपने घर में मंदिर बना दिया था पर जिले के फलका प्रखंड में शनिवार को एक प्रेम कथा का अजूबा मामला सामने आया है।
इससे इलाके के लोग सकते में हैं। इस घटना को सुन कर लोगों की जुबान पर बरबस यही निकल रहा है कि पति-पत्नी का प्यार हो तो ऐसा हो। कटिहार जिले के फलका के गोबिंदपुर पंचायत के टपूवा गांव में मनकेश्वर यादव की पत्नी माधुरी देवी की मौत किसी बीमारी के कारण हो गयी।
परिजन और रिश्तेदार मृतका के अंतिम संस्कार की तैयारी कर उसे जलाने के लिए मरहा घाट ले गये और चिता पर शव रख कर अंतिम संस्कार की तैयारी की गयी। जब पति मंकेस्वर यादव अपनी मृत पत्नी को मुखाग्नि देने की रस्म अदा कर रहे थे, तो उसी चिता पर पति की भी मौत हो गयी।
इसे देखनेवाले लोगों के रोंगटे खड़े हो गये और एक ही चिता पर पति-पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना की चर्चा समूचे प्रखंड में आग की तरह फैल गयी है, जितनी जुबान उतनी बातें हो रही है।




Recent Comments