सारण :होली पर नही बजेगा डीजे,जनीतिनिधि अपने दायित्वों का ठीक ढंग से करे निर्वहन
#न्यूज़ इनपुट -सुरभि कुमारी
तरैया/26.02.2018
होली पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा तथा क्षेत्र में जनप्रतिनिधि अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से करेंगे।सोमवार को होली के अवसर पर थाने में आयोजित शांति समिति के बैठक में यह निर्णय लिया गया।बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह और बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मुखिया और सरपंच अपने-अपने पंचायतो में होली के दिन शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए निजी भुलेंटियर तैनाद करने,रंग लगाने पर कोई होली के दिन बुरा नही मानेगा,सोसल मीडिया पर फैलाये गये किसी अफवाह पर कोई ध्यान नही देगा आदि निर्णय लिया गया।उक्त मौके पर मुखिया संजीव कुमार सिंह,मुकेश कुमार यादव,अनिल कुमार यादव,सरपंच शत्रुध्न सिंह, उपेन्द्र सिंह, नितेश कुमार सिंह,पूर्व प्रमुख शशिभूषण सिंह, वीरबहादुर राय, सुनील कुमार तिवारी,कृष्ण कुमार गुप्ता,विनोद सिंह,पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह,एसआइ रमेश कुमार तिवारी व अन्य मौजूद थे।