सारण :देशी कट्टा के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, साथी फरार
——
नगरा/सारण 
नगरा पुलिस ने शनिवार की देर रात्रि नगरा बाजार स्थित पुल के पास एक लोडेड देशी कट्टा के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार करके रविवार को जेल भेज दिया। खैरा थानाध्यक्ष अनिल कुमार व नगरा थाना प्राभरी अनुज कुमार पाण्डेय ने बताया कि एसआई नंदलाल प्रसाद के नेतृत्व में गश्ती दल ने देर रात्रि दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से दो गोली, एक मोटरसाईकिल जो बिना नम्बर प्लेट का तथा एक मोबाईल बरामद किया तथा उसका साथी भागने में सफल रहा। उक्त अपराधी इसुआपुर थाना क्षेत्र के अवधेश नट, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सलीमपुर गांव के अभिषेक गिरी पकड़े गए तथा इसुआपुर थाना क्षेत्र के अनुचितपुर गांव के मनु गिरी भागने में सफल रहा। पुलिस के मुस्तैदी तथा रात्रि गस्ती में अपराधी पकड़े गए। जो किसी बढ़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। जिसको पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस इस मामले का अनुसंधान कर रही है।