सारण :प्रवेश, परीक्षा और परिणाम का सुदृढ़ीकरण प्रथमिकता: रजनीकांत

छपरा
जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सह अभाविप कार्यकर्ता रजनीकांत सिंह ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत सारण क्षेत्र के छात्रोब, शिक्षा प्रेमियों तथा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की जीत है। छात्र संघ की पहली प्रथमिकता छात्र, शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करना साथ ही प्रवेश, परीक्षा और परिणाम का सुदृढ़ीकरण होगा।
लम्बित परीक्षाओ का ससमय संचालन कराना, छात्रों के पलायन को रोकने के लिए सत्रों को नियमित करवाना, महाविद्यालयों में छात्रों व शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करवाना, वर्ष में 180 दिन पढ़ाई की व्यवस्था, महाविद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल-कूद के गतिविधियों का आयोजन, वर्षों से खाली पड़े विभागों हेतु उपलब्ध शिक्षकों के आधार पर व्यवस्था करवाना, 45 दिनों के अंदर परीक्षा परिणाम का प्रकाशन, प्राचार्यों के द्वारा छात्रों, शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के साथ किये जा रहे दुर्व्यवहार पर रोक लगवाना, विवि के सभी अंगीभूत महाविद्यालय में समान शुल्क संरचना लागू करवाना, छात्र-छात्राओं के लिए महाविधालय में मूल-भूत सुविधा मुहैया करवाना, एक ही मद में दुबारा लिए जा रहे शुल्क पर रोक लगवाना, छात्राओं को महाविद्यालय में उचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाना, महाविद्यालय परिसर में CCTV कैमरे की व्यवस्था करवाना, महाविद्यालय में विभिन्न स्रोतों से प्राप्त राशि के व्यव के भौतिक सत्यापन हेतु जाँच समिति का गठन करवाना आदि को लेकर छात्र संघ प्रमुखता से कार्य करेगा।
इस दौरान मुख्य रूप से अभाविप के विवि प्रमुख आशुतोष कुमार, विवि संयोजक रितेश रंजन, जिला संयोजक रवि पांडेय, नगर मंत्री प्रतीक कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वंशीधर कुमार, अंकित सिंह, विशाल कुमार, आकाश मोदी, नगर सह मंत्री अमन सिंह, जयनन्दन पंडित, सुमित सिंह, चंदन कुमार, मोहित कुमार, मोनू कुमार, राजा कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।