गंगा भारतीयों के लिए नदी ही नहीं मां हैं -मिथिलेश
*दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
डोरीगंज/सारण
“””””””””””
उक्त बातें गंगा समग्र के अखिल भारतीय अधिकारी मिथिलेश ने चिरांद के बंगाली बाबा घाट पर गंगा रथ यात्रा निकलने के पूर्व स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहीं उन्होंने बताया कि जय मां गंगे के जल के बिना कोई भी कार्य संपन्न नहीं होते वही बिना गंगाजल के हमें मुक्ति भी नहीं मिलती फिर चाहे खेती हो कल कारखाना हो, का विकास मां गंगे के अविरलता के बिना संभव नहीं है ।

उन्होंने कहा हमारी लापरवाही से माता गंगा हमसे रूठ ही जा रही हैं इसलिए हम सबों का कर्तव्य बनता है कि हम गंगा में पॉलिथीन मृत मवेशी तथा नदी के किनारे जैविक खेती करें उन्होंने कहा की गंगा यात्रा का उद्देश्य गंगा के तटीय इलाकों में लोगों को जागरुक करना है।
यात्रा के पूर्व चिरांद के बंगाली बाबा घाट पर वाराणसी से आए आचार्य राजेश कौशिक द्वारा गंगा पूजन किया गया तत्पश्चात यात्रा प्रारंभ हुई यात्रा के क्रम में ग्राम डूंगरी के स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह पैक्स अध्यक्ष विनोद सिंह राजेश सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया वही आमी दिघवारा नयागांव में भी स्थानीय लोगों ने स्वागत किया संध्या 7:00 बजे गंगा रथ यात्रा सोनपुर के कालीघाट पहुंची जहां वाराणसी से आए बटुकों द्वारा मोक्षदायिनी मां गंगे की भव्य आरती की गई जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए गंगा रथ यात्रा में साथ चलने वालों में चिरांद विकास परिषद के संरक्षक नागा बाबा डोरीगंज के महंत दिनेश दास जी महाराज उत्तर बिहार प्रांत के सह संयोजक सह अवकाशप्राप्त आईएएस अधिकारी सर्वेश कुमार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के पूर्व प्राचार्य रामदयाल शर्मा देवेश नाथ दीक्षित श्याम बाबू सिंह रघुनाथ सिंह गेना सिंह भरत शाह राजेश्वर सिंह दिलीप राय गंगा संभाग के सारण जिला के संयोजक ज्योति शंकर मिश्रा सहित बिहार उत्तर प्रदेश के कई गणमान्य लोग व संत महात्मा शामिल थे