सारण :सात निश्चय योजना को लेकर वार्ड सदस्यों की हुई बैठक
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
सारण जिले के जलालपुर प्रखंड में गुरुवार को जलालपुर हाई स्कूल के प्रांगण में सात निश्चय योजना को लेकर वार्ड सदस्य की बैठक हुई। 
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मिन्टु सिंह ने कहा कि पंचायत तो मैं हो रहें सरकारी योजनाओं में मुखिया द्वारा बंदरबांट और वार्ड सदस्य का उपेक्षा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके खिलाफ आवाज उठाते हुए जैतपुर पंचायत के उप मुखिया उमेश गोस्वामी ने एक मई से छपरा मिस्पल चौक पर अमरनअनश पर बैठने की बाते हुए उन्होंने ने कहा कि सरकार वार्ड में होने वाले योजना में सीधा वार्ड सदस्य की भागीदारी सुनिश्चित करें  ।
पंचायत में हर वार्ड में सचिव का चुनाव कराकर सचिव और वार्ड सदस्य के खाते में योजना का राशि भेजा जाएं।
बैठक को विष्णु पुरा पंचायत के उप मुखिया गुडु साह, राम पुर नगर उप मुखिया मुना सिंह, सुग्रीव ठाकुर, चीनताहरन दुवे , संतोष सिंह,बनीयापुर प्रखंड के उप मुखिया संघ के अध्यक्ष पुरी जी सहित लोगों ने हिस्सा लिया।
न्यूज़ इनपुट-सचिन पाण्डेय