सारण :परसा पुलिस ने शराब के दो धंधेबाज को किया गिरफ्तार
परसा-
सूबे में पूर्ण शराब बंदी के बाद भी होली की आगमन पर शराब कारोबारियों की सक्रियता बढ़ती जा रही है।चोरी से शराब बेचने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो धन्धेबाज को गिरफ्तार किया।जिसमे लालापुर पुर गाँव निवासी जनार्धन तिवारी का पुत्र अखिलेश तिवारी के लालापुर शिव मंदिर के पास से एक बाईक तथा तिन अग्रेजी शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार किया गया।जबकि दरियापुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गाँव निवासी प्रदीप चौधरी को परसा हाई स्कूल चौक से 400 एमएल के 22 पाउच के साथ गिरफ्तार किया गया।दोनों गिरफ्तारो के बिरुद्ध उत्पाद अधिनियन के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया गया।




Recent Comments