
अपराधियों का मढौरा मे तांडव जारी ,दोपहर मे 11लाख लूटे ,संध्या मे जख्मी कर शिक्षक की बाइक छिनी
——-
दैनिक खोज खबर ब्यूरो ,सारण
——–
मढौरा(सारण)
छपरा से कापी मूल्यांकन का कार्य कर लौट रहे शिक्षक आशुतोष कु पांडे की अपाची बाइक मढौरा थाना क्षेत्र के टेहटी मोड़ के पास माधोपुर मे सुनसान जगह पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे के भय दिखा छीन ली ।बदमाशों ने चाकू मार शिक्षक को घायल कर दिया ।जिनका इलाज रेफरल अस्पताल मे हो रहा था ।बताया जाता है की बी बी राम हाई स्कूल मे पदस्ठापित शिक्षक कापी मूल्यांकन का कार्य गुरुवार को कर विशेश्वर सेमिनारी उच्च विद्यालय छपरा से लौट रहे थे ।शिक्षक जब मुख्य मढौरा -छपरा रोड से तेहती मोड़ के पास से अपने गांव सानी चंदा के लिये पूरब मुड़े की कुछ ही दूरी पर माधोपुर गांव के पास सुनसान जगह पर बदमाशों ने घेर चाकू मार घायल कर दिया ।घायल की अपाची लेकर फरार हो गये ।कुछ देर बाद अपने को सम्भाल कर शिक्षक ने घर वालो को फोन किये ।आनन फानन मे घर वाले मढौरा अस्पताल लाये ।घटना रात्रि 7:30 के आसपास की है ।




Recent Comments