सारण :सड़क दुर्घटना में मृत बैंड पार्टी के संचालक का शव गांव पहुंचते पसड़ा सन्नाटा
#न्यूज़ इनपुट -सुरभि तिवारी /तरैया

तरैया:08मार्च 2018:
बैंड पार्टी के संचालक अंधरबाड़ी गाँव निवासी अमानत साई का शव गाँव पहुँचते ही कोहराम मच गया।पूरे बस्ती में मातमी सन्नाटा छा गया।बुधवार को सड़क दुर्घटना में यह हादसा हुआ था।बैंड पार्टी के संचालक अपनी टीम के साथ बनियापुर धोबवल गाँव बारात के एक सटा में जा रहा था।तभी इसुआपुर के अमरदेह गाँव मे बैंड पार्टी का पिकअप गाड़ी एक पेड़ से टकड़ा कर खाई में पलट गया।जिससे बैंड पार्टी के संचालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।तथा उस पर सवार 11 अन्य लोग घायल हो गये।
मृतक के शव को पोस्टमार्टन के लिए छपरा भेज दिया था।उसके बाद परिजनों को सौप दिया गया।घायलो में रसीद आलम,लोकमान,सलमान मिया,अकबर साई,जमानत साई,मफूज आलम,कादिर मिया,महातम राम एवम चंदेश्वर तिवारी शामिल है।
*टर्निंग प्वाइंट पर पेड़ से टक्कर के बाद हुआ हादसा*
मृतक का पुत्र मफूज आलम ने बताया कि पिकअप पर सभी बैंड पार्टी के लोग सवार होकर बनियापुर धोबवल गाँव बंटी कुमार महतो के यहाँ जा रहे थे।वहाँ से परिक्षावन कराकर उनलोगों को तरैया के खराटी गाँव गणेश महतो के पुत्री के शादी में आना था।तभी इसुआपुर के अमरदेह गाँव मे टर्निंग पर चालक की लापरवाही से गाड़ी एक पेड़ से टकड़ा गया।जिससे गाड़ी खाई में गिड़कर दो बार पलट गया।जिसमें सवार मेरे पिता की मौत हो गयी।
*बेटियो के सिर से उठा पिता का साया,घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था मृतक*
घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था मृतक अमानत साई।अभी उसे दो बेटियों का शादी करना था।घटना के बाद पुत्री रेशमा और रबीना खातुन का रो-रो कर बुरा हाल है।पत्नी बेसुध पड़ी हुई है।अचानक इस हादसे से पूरा गाँव सहमा हुआ है।परिवार वाले तो यह जानते थे कि पिता कमाने गया है।पैसा लेकर आयेंगे।जिससे परिवार का खर्चा चलेगा।लेकिन अल्लाह को कुछ और ही मंजूर था।जब मृतक का शव घर पहुँचा तो सारे लोग आहत हो गये।




Recent Comments