सारण :सातवां वेतनमान लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर डाककर्मी गए अनिश्चित कालीन हड़ताल पर


अमनौर /सारण

अपनी मांगों को लेकर भारतीय डाक सेवक संघ के दर्जनों सदस्यों ने कार्य का बहिष्कार कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गए. गुरुवार को स्थानीय उप डाकघर के बाहर सातवां वेतनमान लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. डाककर्मी उमाशंकर सिंह ने बताया कि जबतक कमलेश चन्द्रा कमिटी की रिपोर्ट जल्द लागू नहीं की जाती है तबतक हड़ताल जारी रहेगा. उक्त मौके पर मुख्य रूप से स्वामी शरण तिवारी, रामेश्वर सिंह, अशोक सिंह, सुभाष सिंह, शंभु गुप्ता, वकील राय, मुन्ना कुमार, चन्दन गोस्वामी आदि एक दर्जन से अधिक डाककर्मी शामिल थे.