श्री महारुद्र महायज्ञ निर्विघ्न सम्पन्न,पूर्णाहुती के दिन भाजपा नेता ने भंडारा का कराया आयोजन


मढौरा (सारण):
गुरुवार को शील्हौरी शिव मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्री महारूद्र महायज्ञ निर्विघ्न सम्पन्न हो गया । समापन के दिन भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने पूरे दिन भंडारा का आयोजन कर श्रधालु भक्तों को प्रसाद ग्रहण करने का अवसर प्रदान कराया। मंदिर परिसर में चल रहे यज्ञ में हर दिन किसी न किसी भक्त का भंडारा चलता है। इसी क्रम में भगवान शीलानाथ के असीम कृपा से अभिभूत भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने यज्ञ समिति से अनुरोध कर एक दिन का भंडारा स्वयं चलाने का अनुरोध किया था।

भाजपा नेता श्री सिंह के समाजिक कार्यों में वर्षों से रुचि को देखकर यज्ञ समिति ने गुरुवार को भंडारा संचालन पर सहर्ष सहमति जता दिया था ।मालूम हो की भाजपा नेता मनोज सिंह के प्रयास से विगत दो वर्षों में आधे दर्जन से भी अधिक गरीब मां-बाप के घर में जन्मी बेटियों की शादी सहयोग कर कराया है।क्षेत्र में जरूरतमंदों की सेवा में रह अपनी लगातर ख्याति बना रहे है। गुरुवार को यज्ञ परिसर में लगे भंडारा में लगभग दो हजार यज्ञ में आये भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर जेपी सेनानी व भाजपा नेता शम्भु प्रसाद सिंह, ललन जयसवाल , सोनू सिंह , राकेश उजाला , मिथू महतो , समाजिक कार्यकर्ता नबी अहमद सहित अन्य ने भंडारा संचालन में हाथ बंटा सहयोग किया।