सारण :अमनौर पुलिस ने एक मैक्सिमो भान से आठ कार्टून विदेशी शराब बरामद किया, गाड़ी के चालक व मालिक के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी

अमनौर /सारण

गुप्त सूचना के आधार बीती रात अमनौर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ढोरलाही अभिमान गांव पास से छापेमारी कर एक महिन्द्रा मैक्सिमो भान से 8 पेटी विदेशी शराब बरामद किया . बुधवार अमनौर पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक व एसआई विनोद कुमार राय सहित अन्य पुलिसकर्मी खरिदांहा – ढोरलाही रोड में ढोरलाही अभिमान गांव के पास रात लगभग 10:30 बजे छापेमारी की. जहां पुलिस की भनक पाते ही उक्त वाहन तेजी भागने लगा जिसका पुलिस पिछा करने लगा जहां वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठा कर गाड़ी छोड़ भाग निकला. पुलिस ने उक्त वाहन सहित 8 पेटी विदेशी शराब जब्त कर थाने लायी. इस मामले में अमनौर पुलिस ने चालक एवं गाड़ी मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि किसी भी कीमत पर शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा.