सारण:परसा की महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी , पीएमसीएच में मौत
परसा:थाना क्षेत्र के बहलोलपुर में उस समय चीख पुकार से गूंज उठा।जब बाईक से ममेरे भाई की शादी में शामिल होने जा रही 40 बर्षीय महिला की मौत की खबर मिली।मृतक महिला वकील सहनी की पत्नी निर्मला देवी बताई जाती है।घटना की खबर सुन परिजन समेत गाँव में मातम का माहौल हो गया।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि महिला बैशाली जिला के बेलसर थाना क्षेत्र के सराय घाट गाँव में अपने ममेरे भाई की शादी समारोह में शामिल होने बाईक से अपने तिन पुत्र के साथ जा रही थी।18 बर्षीय बड़ा पुत्र प्रदुमन कुमार बाईक चला रहा था।जाने के क्रम में बैशाली प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क में बनी ब्रेकर को तेजी में पार करने के दौरान महिला बाईक से निचे गिर कर अचेत हो गई।बाईक पर सवार पुत्र प्रदुमन कुमार दीपक कुमार तथा सकिन कुमार सुरक्षित रहे।जिससे स्थानीय लोगो की सहयोग से घायल महिला को उपचार के लिए लालगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति में बेतहर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया गया।जहाँ उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।