तीन जगह लगी आग से लाखों का नुकसान,किसानों मोहताज

ए.के.केशकर खागा(यू.पी) : तपती धूप में रविवार को अलग-अलग जगहों पर हुए अग्निकांड की घटनाओं में तीन ग्रामीणों की घर-गृहस्थी जलकर राख हो गई, वहीं बारह बीघा गेहूं व अरहर की फसल जलकर खाक हो जाने से पीड़ित किसान दाने दाने को मोहताज हो गए। सूचना पाकर पहुंची दमकल टीम ने लगी आग पर काबू पाया तो कहीं पर दमकल टीम के पहुंचने के पूर्व ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
सुल्तानपुर घोष थाने के बघौली गांव निवासी परशुराम पासवान के घर में बीती रात आग लग गई। बताते हैं दरवाजे से गुजरी हाईवोल्टेज लाइन में स्पार्किंग से छप्पर में आग लगी। कुछ देर बाद ही बगल के रहने वाले मोतीलाल पासवान तथा पड़ोसी भैयालाल के घरों को आग ने चपेट में ले लिया।

रात के अंधेरे में ग्रामीणों ने निजी सबमर्सिबल पंप, हैंडपंप और तालाब से पानी ढोकर आग पर काबू पाया। हथगाम थानाक्षेत्र के लाडलेपुर गांव निवासी मुन्ना चौरसिया के गेहूं के खेतों के ऊपर से हाइवोल्टेज लाइन गुजरी है। रविवार सुबह 10 बजे तार में स्पार्किंग से गिरी ¨चगारी से फसल में आग लग गई। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते आग में उक्त किसान की तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

किशुनपुर थानाक्षेत्र के महेशपुर मठेठा गांव स्थित बराहाहार में अरहर के खेतों में आग लग गई। बताते हैं भोर पहर एक किसान ने खरपतवार जलाया था। सुलगती ¨चगारी से खेतों में आग लग गई। अग्निकांड में केशनलाल रैदास-किशुनपुर और गया प्रसाद की दो बीघा अरहर की फसल जलकर राख हो गई। खागा कोतवाली क्षेत्र के जवाहरनगर में आबादी से सटे खेतों में अपराह्न दो बजे करीब आग लग गई। ग्रामीणों की मानें तो ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन में स्पार्किंग से खेतों में आग लग गई। रामलखन पुत्र बापू-खागा की तीन बीघे पकी गेहूं की फसल आग में जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। शाह कस्बा में विद्युत तार