सारण :सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल, भागने में गाड़ी पलटी
#पुलिस ने दिखाई तत्परता, चालक गिरफ्तार
#रिपोर्ट-देवेंद्र कुमार सिंह /रसूलपुर

रसूलपुर:छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर चैनवा चट्टी पर बुधवार की दोपहर ते रफ्तार से सीवान से छपरा की ओर जा रही फीएट पुन्टो कार के धक्के से एक 20 बर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसका ईलाज एकमा के निजी नर्सिंग होम मे चल रहा है जहाँ उसकी हालत चिन्ताजनक बनी हुई है।घायल युवक सीवान जिलान्तर्गत दारौन्दा थाना क्षेत्र के जलालपुर डीह पर निवासी शिवदयाल सिंह का पुत्र शुभम कुमार सिंह बताया जाता है।घायल अपनी माँ व बहन के साथ चैनवा बाजार कर घर लौटने के क्रम में सड़क पार कर रहा था।तभी तेज गति से आ रही कार ने उक्त युवक को धक्का मार दिया ।घटना को अंजाम देने के बाद चालक भागने के क्रम में बंशी छपरा गाँव के समीप एक गड्ढे में दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई परन्तु चालक ने गाड़ी से निकल भाग निकला परन्तु घटना की सूचना मिलते ही पूलिस ने तत्परता दिखाई और और बंशी छपरा रेलवे ट्रैक के समीप दिवा गश्ती में तैनात एएसआई ओमप्रकाश सिंह ने खदेड़ कर उक्त चालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।