कुमुद रंजन सिंह/अमन कुमार ,नालंदा
रहुई प्रखंड कथौली ग्राम में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें बाल विकास विभाग,कृषि विभाग,जल संसाधन,शिक्षा विभाग,बिजली विभाग,मनरेगा,स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग भी जानता की सुनने और आवेदन लेने में जुटे रहे। सामाजिक पेंशन की शिकायत भी किया गया जिसपर अविलंब हल करने को कहा गया। ग्रामीणों ने नीलगायों के उत्पात से फसल को होने वाले नुकसान का भी सवाल उठाया तथा त्वरित निदान की बात कही।मतसया पुल के निर्माण को लेकर हो रहे विवाद को हल करने के लिए एक मजिस्ट्रेट व पुलिसबल गठनकर जल्द पुल निर्माण का आदेश जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने दिए। कृषि व बाल विकास विभाग में कोई आवेदन व शिकायत जनता द्वारा नहीं किया गया। पचौरा गांव के सुरेंद्र राम ने बताया क़ि हमारे गांव में पिछले दस वर्षों से पोस्टऑफिस खुला है लेकिन इससे जनता को कोई भी लाभ नहीं मिल रहा है।
इस मौके पर डीडीसी कुंदन कुमार,एसडीओ सुधीर कुमार,बीडीओ,सीओ सहित अन्य अधिकारी व सैकड़ों की संख्या में जनता मौजूद थे।




Recent Comments