परसा में सामाजिक कार्यो में लालती देवी की जुनून चर्चा में , क्षेत्र मे समाजिक बदलाव की बहा रही है धारा
#न्यूज़ इनपुट -दीपक कुमार /परसा

परसा-
हौसले बुलंद और इरादा नेक होतो इंसान मंजिल को प्राप्त करने में सफल हो जाता है। प्रखंड के पचलख गाँव निवासी अरुण सिंह की पत्नी लालती देवी दहेज़ मुक्त शादी कराने के लिए कृत संकल्पित है।आज की समाज में दहेज़ की बोझ से बेटी की शादी करना पिता के लिए अभिशाप बन गया है।वही लालती देवी माँ भगवती मंदिर में गरीब असहाय परिवार के बेटा बेटी की दहेज़ मुक्त शादी कराने का संकल्प लिया है।और इसके लिए कमिटी गठित कर अभियान चला रही है।

समाजसेवी लालती देवी ने पचलख में स्थापित माँ भगवती मंदिर में 107 गरीब असहाय परिवार के बेटा बेटी की आदर्श दहेज़ मुक्त शादी सम्पन कराकर एक नारी शसक्तिकरण का मिशाल कायम किया है।मंदिर में होने वाले शादी में प्रत्येक वर वधु जोड़ी को अंग बस्त्र प्रदान किया जाता तथा शादी में शामिल होने वाले को निःशुल्क खाना उपलब्ध कराया जाता है।शादी के उपरांत शादी का प्रमाण पत्र वर वधु पक्ष को निर्गत किया जाता है।
*लड़की की शादी में बाधा बन रही दहेज़ को रोकना है उदेशय*
समाजसेवी लालती देबी ने समाज में बेटी की शादी में बाधा बन रही दहेज़ और बाल विवाह को रोकना मुख्य उदेशय है।इसके लिए मंदिर में सालो भर बैदिक बिधि बिधान के साथ निःशुल्क शादी कराया जाता है।मंदिर में शादी के लिए आने वाले वर बधु को लालती देवी द्वारा शादी का बस्त्र प्रदान किया जाता है।ताकि इस प्रयास से क्षेत्र के गरीब असहाय बेटा बेटी की आदर्श दहेज़ मुक्त विवाह हो सके।लालती देवी की अथक प्रयास से लगभग 107 जोड़ी आदर्श दहेज़ मुक्त शादी सम्पन करा दिया गया है।
*मंदिर परिसर में रोगियो को निःशुल्क दिया जाता है चकित्सक परामर्श*
समाजसेवी लालती देवी ने गत 2 बर्षो से 24 घंटे निःशुल्क चकित्सा परामर्श के लिए मंदिर परिसर में सुबिधा उपलब्ध कराई है।जो आपातकालीन परिस्तिथि में मरीजो का उपचार और परामर्श दिया जाता है।साथ ही आपातकालीन प्रस्तिथि में रोगियो को पटना छापरा उपचार के लिए ले जाने के लिए 24 घंटे एम्बुलेन्स की सुबिधा उपलब्ध मिलता है।निःशुल्क सुबिधा से काफी लभवन्तित होते है।
*समाजसेवी लालती देवी कई क्षेत्रो में कर रही है सराहनीय कार्य*
समाज में गरीब के बेटा बेटी की दहेज़ मुक्त आदर्श विवाह निःशुल्क चिकत्सा परामर्श एम्बुलेंस सेवा के साथ ही समाज के महिला पुरुष खेलाड़ी की उत्थान के लिए कई सराहनीय कदम उठाया है।खेल की दुनिया में सपना रखने वाले महिला पुरुष खेलाड़ी के लिए फुटबॉल क्रिकेट का आयोजन कर आगे बढ़ने का प्रयास किया जाता है।सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्षेत्र में सपना रखे बेटा बेटी के लिए मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर आगे बढ़ने के लिए प्रयास किया जाता है।
*गरीब असहाय के बीच किया जाता है बस्त्र और कम्बल का वितरण*
समाजसेवी लालती देवी ने गत तिन बर्षो से पर्व त्यौहार के अवसर पर सैकड़ो गरीब असहाय महिला पुरुष के बीच अंग बस्त्र का वितरण किया जाता है।तथा ठण्ड के मौसम में सैकड़ो गरीब असहाय बृद्ध महिला पुरुष के बीच निःशुल्क कम्बल का वितरण किया जाता है।समाज के लिए लालती देवी मिशाल बन गई है।
*कार्यक्रम में सहयोग के लिए कमिटी का किया गया है गठन*
समाजसेवी लालती देवी के अनुसार मंदिर परिसर और क्षेत्र में आयोजित होने वाले अलग अलग कार्यक्रम को सफलता पूर्व निर्वाह करने के उदेशय से एक कमिटी का गठन किया गया है।कमिटी में शामिल सदस्यों को अलग अलग जिम्मेवारी सौपी गई है।ताकि कार्यक्रम को आसानी से सफल किया जा सके।कमिटी में अध्यक्ष हरेन्द्र सिहं तथा सदस्य में मिथिलेश सिहं राम लक्षण सिहं अशोक सिहं मिसरी लाल सिहं रंजन सिहं कैैशल सिहं राजेन्द्र माँझी समेत कई लोग शामिल है।
क्या कहती है समाजसेवी लालती देवी
गरीब की सेवा सच्ची सेवा भक्ति है।इस लिए समाज में गरीबी के दंस झेल रहे जनता की निस्वार्थ सेवा करना मेरी पहली प्राथमिकता है।पैसा के अभाव में किसी गरीब की बेटा बेटी की शादी विवाह तथा उपचार नही रुक सकता है।गरीबो की सेवा के लिए कृत संकल्पित हूँ।आने वाले दिनों में भी यह सब सुबिधा देने का प्रयास जरी रहेगा।यह सुबिधा निजी राशि से सेवा प्रदान किया जाता है।




Recent Comments