सीवान : दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
✍🏻अखलाक अहमद
सीवान : तरवारा थाना क्षेत्र के फाख्रुद्दीनपुर-चाड़ी मार्ग बुधवार की दोपहर दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गयी।जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज दूर तक सुनी गई।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर धराजपुर गांव निवासी महफूज किसी काम सेफख्रुद्दीनपुर तेज गति से आ रहा था।तभी विपरीत दिशा की ओर से आ रही तेज गति से दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया।जिसमें महफूज समेत तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलों में एक मरणासन्न हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीवान सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया।




Recent Comments