सारण : शादी के सात माह बाद नवविवाहिता की हत्या,दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज
#रम्भा गुप्ता की रिपोर्ट:-तरैया फेनहारा गाँव मे दहेज में बाइक नही मिलने से नाराज ससुरालवालों द्वारा शादी के सात माह बाद नवविवाहिता की हत्या कर शव गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में नवविवाहिता पिंकी कुमारी के पिता इसुआपुर थाना के डाटरा गाँव निवासी राम अयोध्या राय ने तरैया थाने में अपने दामाद सहित छः लोगो पर प्राथमिकी दर्ज करायी है।
पीड़ित का कहना है वह अपनी पुत्री की शादी 03 जुलाई 2017 को तरैया थाना के फेनहारा गाँव निवासी अनिल राय के पुत्र संदीप कुमार के साथ किया था।
जिसमे उपहार स्वरूप डेढ़ लाख रुपया नकद और लाखों का सामान दिए थे।लेकिन शादी के बाद से ही दहेज में मोटरसाइकिल एवम एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी।उनकी मांगे पूरा नही करने पर मुझे मेरी बेटी से मिलने नही दिया जाता था।जब मेरा बेटा 11 जनवरी अपनी बहन से मिलने गया तो वह नही थी।
उसके ससुराल वालों ने कहा कि वह अपने सास कमला देवी के साथ सिलीगुड़ी गयी है।उसके ससुर अनिल राय का तबियत खराब है।जब हमलोग सिलीगुड़ी गये तो मेरी पुत्री वहा भी नही थी।हमलोगों को सक है कि दहेज नही देने के कारण मेरी बेटी की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है।इसमें पति संदीप कुमार,ससुर अनिल राय,सास कमला देवी,ननद श्वेता कुमारी सहित जंगबहादुर राय एवम बिगन देवी को अभियुक्त बनाया गया है।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जाँच की गयी है।नवविवाहिता अपने किसी सम्बन्धी के साथ बाहर चली गयी है।जाँच की जा रही है।




Recent Comments