सारण्य महोत्सव द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि विधान पार्षद डॉ. संजय मयूख व अन्य

छपरा, 24 जुलाई। शहर के सकलधारी प्रसाद आईटीआई परिसर में शुक्रवार को सारण्य महोत्सव- 2026 की ओर से एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी एवं सारण्य महोत्सव के संरक्षक डॉ. संजय प्रकाश मयूख के लगातार तीसरी बार बिहार विधान परिषद का सदस्य निर्वाचित होने पर आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. मयूख के सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह मनोनयन उनके जनविश्वास का पक्का प्रमाण है।

मुख्य अतिथि विधान पार्षद डॉ. संजय मयूख का पागड़ी पहना अभिनंदन करते आयोजक मंडल के सदस्य गण

इस अवसर पर उन्हें अंगव पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि डॉ. संजय प्रकाश मयूख ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का जरिया नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक सशक्त आधार है। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी नियमित रूप से भाग लेने की अपील की। साथ ही, अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों की खेल प्रतिभा को पहचानें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए पूरा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से युवा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। सारण्य महोत्सव के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने बिहार के विकास के लिए हमेशा समर्पित भाव से काम करने का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान सारण्य महोत्सव द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। सीपीएस स्कूल के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता धर्मेंद्र कुमार साह ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश राज, डॉ. हरेंद्र सिंह, राम दयाल शर्मा, इंजीनियर ललित कुमार सिंह और वरीय पत्रकार राकेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।