सारण :टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पचड़ौर की टीम विजयी
#रम्भा गुप्ता की रिपोर्ट
तरैया
पचड़ौर खेल मैदान में आयोजित टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को मँझोपुर और पचड़ौर के बीच खेला गया।टॉस जीत कर पचड़ौर की टीम ने फिल्डिंग का निर्णय लिया।प्रथम बल्लेबाजी करते हुए मँझोपुर की टीम निर्धारित ओवरों में 179 रनों पर सिमट गयी।जवाबी पारी खेलते हुए पचड़ौर की टीम 13 ओवरों में ही 180 रन बनाकर शानदार जीत हासिल कर लिया।मैन ऑफ दी मैच जीतु कुमार तथा मैन ऑफ सीरीज अनिल कुमार को दिया गया।विजेता टीम को जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कप देकर सम्मानित किया।उक्त मौके पर डुमरी मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कु,जिला पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, पूर्व प्रमुख शशिभूषण सिंह आदि मौजूद थे।