
मांझी(सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को एक सद्भावना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व जिला पार्षद अभिषेक कुमार सिंह उर्फ पंकज सिंह के नेतृत्व में जन-प्रतिनिधियों ने बीडीओ नीलकमल को अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया। जिनमें गोबरही ग्राम कचहरी के सरपंच भरत सिहं, निर्भय ओझा, सुभाष भारती ,लोजपा के प्रखण्ड अध्य्क्ष संजय सिंह आदि शामिल हैं। अपने सम्बोधन में वक्ताओ ने क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधियों व मिलने वाले लोगों के साथ बीडीओ के कुशल व्यवहार व लोक-कल्याणकारी योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता लाने के उनके प्रयास की सराहना की। कहा कि यहां के नये बीडीओ का पदभार संभालने के बाद से हीं नल-जल, लोहिया स्ववच्छ्ता अभियान, पेंशन योजनाओं आदि के कार्यान्यवयन में तेजी आई है। वहीं आभार व्यक्त करते हुए बीडीओ नीलकमल ने कहा कि प्रखण्ड क्षेत्र के विकास में सबकी सहभागिता अहम है। आगामी 15 नवम्बर तक सभी महादलित परिवारों के लिये शौचालय उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रखंड स्तर पर भ्र्ष्टाचारियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। जनप्रतिनिधियों व आम लोगों को भी चाहिए कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के साथ कर्तव्यों का पालन करें। तभी पुरे क्षेत्र के लोगों का भला हो सकता है। समारोह में निर्मल पाण्डेय, मैथिली शुक्ला, शम्भू चौधरी, लोकनाथ चौधरी, बृजेश सिंह ,रवि पाठक ,जयप्रकाश महतो सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मनोज प्रसाद व संचालन ओमप्रकाश गुप्ता ओमी ने किया।




Recent Comments