दैनिक खोज खबर /पानापुर(सारण ) मंगलवार को भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन और सदस्यता अभियान पर रणनीति बनाई गई। बैठक की शुरुआत में दिवंगत साथियों को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की गई।बैठक में आगामी दिनों में प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा किया गया। सभी सदस्यों ने प्रदर्शन को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए पंचायत एवं गांव स्तर पर बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।इसके साथ ही खेग्रामस के सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई तथा अभियान को तेज़ करने के लिए गांव-गांव जाकर नए सदस्यों को जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।बैठक में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को जनहित के मुद्दों पर और अधिक सक्रिय बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में पूर्व जिला सचिव सभा राय, प्रखंड सचिव अनुज दास, पंचायत सचिव नागेन्द्र कुशवाहा, बिरेंद्र राय, रविन्द्र मांझी, तारकेश्वर कुमार, लगन राम सहित दर्जनों नेता उपस्थित थे।