डोरीगंज मे एक बालू लदें नाव एवं एक ट्रैक्टर जप्त-:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण)-:
“”””””””””
स्थानीय थाना क्षेत्र के तिवारी घाट से खनन विभाग एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी मे एक बालु लदें नाव एवं एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि गुप्त सुचना पर जिला खनन पदाधिकारी राजीव कुमार भारती के नेतृत्व मे तिवारी घाट पर छापेमारी की गयी जिसमे घाट से एक बालु लदें नाव एवं एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है वही मौके से पुलिस को देख चालक फरार हो गए ।
नाव एवं ट्रैक्टर के मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।