
नगरा। प्रखंड के खैरा थाना अंतर्गत विभिन्न बाजारों तथा चौक चौराहा से होते हुए नगर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुभव कुमार,अंचलाधिकारी अजय राठौर एवं खैरा थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। जिसमें दर्जनों की संख्या में पुलिस के जवान सम्मिलित हुए बताते चले की उक्त मार्च 25 जुलाई के छात्रों के प्रोटेस्ट को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार किया गया।साथ ही प्रखंड विकास प्राधिकारी तथा खैरा थानाध्यक्ष ने छात्रों से अपील की कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखे । किसी भी तरीके के उपद्रव,तोड़फोड़ तथा आगजनी करने वालों के खिफाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। मार्च में खैरा नगरा प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुभव कुमार,अंचलाधिकारी अजय राठौर,खैरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार,नगरा थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार, खैरा थाना के एस आई अभिनंदन कुमार सहित खैरा एवं नगरा थाना के जवान शामिल थे।




Recent Comments