सारण:दहेज मे अल्टो नही मिला तो पति ने पत्नी को घर से निकाला
•पत्नी पति सहित छः पर दर्ज करायी प्राथमिकी
#रम्भा गुप्ता की रिपोर्ट:-तरैया(सारण) डुमरी छपिया गाँव मे दहेज में चार चक्का अल्टो गाड़ी नही मिलने से नाराज ससुराल वालों ने नवविवाहिता को घर से निकाल दिया है।इस सम्बंध में पीड़ित नवविवाहिता मनोज सिंह की पत्नी विरोत्मा देवी के कोर्ट परिवाद के आलोक में पति एवम सास-ससुर सहित छः लोगो पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी 27 मई 2015 को डुमरी छपिया के रामायण सिंह के पुत्र मनोज सिंह के साथ हुई थी।शादी के बाद से ही चार चक्का गाड़ी अल्टो की मांग मेरे ससुराल वाले एवम मेरे पति कर रहे थे।
जब उनकी मांगे पूरी नही की गयी ।तो वे लोगो धमकी दिए कि तुम्हारी हत्या कर देंगे और दूसरी शादी कर लेंगे।शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने लगे फिर जब उनकी मांगे पूरी नही हुई तो शादी और तिलक में दिए गए छः लाख साठ हजार का उपहार ले लिए और घर से निकाल दिये।तब से 02 दिसम्बर 2017 से मैं अपने मायके इसुआपुर नवादा में अपना जीवन यापन कर रही हूँ।पुलिस प्रथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।




Recent Comments