सारण :वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चो के बीच वितरण किए गए प्रगति पत्र
भेल्दी/ सारण से मनोज सिंह की रिपोर्ट

अमनौर प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय, तकैया के प्रधानाध्यापक अजित पांडेय शिक्षा के क्षेत्र मे सरकारी स्कूल के व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने को लेकर शिक्षको एवम तकैया पंचायत के लोगो के लिऐ प्रेरणास्रोत बने। विगत दिनो उक्त विधालय मे वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों का परीक्षा लिया गया था। जिसका मूल्यांकन कर प्रगति पत्र बच्चो को निर्गत करना सुनिश्चित किया गया । उक्त विधालय के प्रांगन मे बीईओ जगदीश भगत, बी डी ओ वैभव कुमार के द्रारा विधालय के बच्चो को प्रपत्र दिया गया।

इसे पाने के बाद बच्चे काफी खुश हुऐ । बताया जाता है कि बहुत से विधालयों में अभी तक प्रगति पत्र निर्गत नहीं किए गए हैं। इसके बारे मे पदाधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। क्या मालूम इसको लेकर पदाधिकारी कारवाई करते है या यह काम भी ठंडे बस्ते मे रह जायेगा। उक्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप मुखिया रमेश राय, राजेश उपाध्याय, कोडिनेटर ब्यूटी कुमारी आदि अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments