पटना में चल रहा था नकली दवा का कारोबार, 25 लाख की नकली दवा बरामद
#ड्रग विभाग ने पटना के कंकड़बाग इलाके में छापेमारी कर 25 लाख की नकली दवाइयां बरामद की है. इस धंधे में शामिल व्यक्ति का नाम संजय बतया जा रहा है.

#रिपोर्ट / सन्नी भगत
ड्रग माफिया के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जाने के बाद भी नकली दवाओं का काला कारोबार खत्म नहीं हो रहा है. गुरुवार को फिर से ड्रग विभाग की टीम ने पटना के कंकड़बाग के अशोक नगर स्थित एक निजी मकान में छापेमारी कर 25 लाख की नकली और एक्सपायरी दवा बरामद की है.
ड्रग इंस्पेक्टर सच्चिदानंद की माने तो ड्रग माफिया नवादा का रहनेवाला संजय है जो कि किराये के मकान में गोदाम बना रखा था और यहां से रिटेलर के यहां नकली दवा सप्लाई करता था. बरामद नकली दवाइयां कई बड़ी कंपनियों के नाम की दवा तैयार जा रही थी.
ड्रग इंस्पेक्टर सच्चिदानंद के अनुसार ये सारी नकली दवाइयां बाहर से सप्लाई हो रही थी और यहां सिर्फ बड़ी कंपनियों के नाम से पैकेड कर रिटेलर को बेचा रहा था. मौके पर से कई नामी कंपनियों के होलोग्राम भी बरामद किये गए हैं. डीआई के मुताबिक संजय नाम का व्यक्ति पहले भी नकली दवा के कारोबार में शामिल रह चुका है और ऐसा लगा रहा है कि वो कई सालों से इस धंधे में लिप्त रहा है.