सारण : देश के पांच संसदीय क्षेत्र में से छपरा एक होगा जहां के कार्यकर्ता नमो एप्प के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी बातें करेंगे साझा
अमनौर /सारण

स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी के आवासीय परिसर में आधा दर्जन से अधिक प्रखंडों के कार्यकर्ताओं के साथ सांसद द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया. गुरुवार को आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं को नरेंद्र मोदी ऐप जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया. सांसद राजीव प्रताप रुडी ने बताया कि नरेंद्र मोदी ऐप से जुड़े लोगों से सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने के लिए लिए देश के मात्र पांच संसदीय क्षेत्र को चुना गया है. जिसमें एक छपरा संसदीय क्षेत्र है. यहां के कार्यकर्ता के लिए बहुत हर्ष की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे तौर से बात करने का सुनहरा मौका मिल रहा है. श्री रुडी ने कहा कि छपरा की पहचान देश के पटल पर विकसित जिला मे से एक है. सबका साथ सबका विकास मंत्र के साथ छपरा संसदीय क्षेत्र में विकास की गति तेज हो गई है. सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, पेयजल के साथ – साथ युवाओ को कौशल प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से केन्द्र व राज्य सरकारें द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा . उक्त बैठक में कार्यकर्ताओ को नरेंद्र मोदी ऐप की जानकारी आईटी सेल के प्रशिक्षित लोगों द्वारा उपलब्ध करायी गयी. तथा मौके पर ही उक्त ऐप को कार्यकर्ताओं के मोबाईल फोन पर डाउनलोड किए गए. उक्त मौके पर मुख्य रूप जदयू के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह, ई. सत्येंद्र सिंह, कामेश्वर ओझा, बलिराम तिवारी, मुखिया संतोष कुमार यादव, अनिल सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.

Recent Comments