एनडीए व यूपीए का विकल्प होगा तीसरा मोर्चा, पप्पू यादव का कवायद शुरू
अमनौर /सारण

इराक में सिवान के मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने सिवान जा रहे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद पप्पू यादव का अमनौर में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उस दौरान सांसद पप्पू यादव ने कहा कि देश में बढ रहे सम्प्रदाय तनाव, बेरोजगारी, जीएसटी जैसे समस्याओं से आम जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि देश में लगभग सभी पार्टियां सही मुद्दों पर बहस न कर नफरत फैला कर वोट व सत्ता की सियासत कर रही है। जिसका 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता जवाब देने का काम करेगी। इसके लिए एनडीए व यूपीए से अलग तीसरा मोर्चा का गठन की प्रक्रिया चल रही है। मेरी पार्टी इस पर पहल शुरू कर दिया है।उक्त मौके पर मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह प्रखंड अध्यक्ष अरुण सिंह, आचार्य सर्व विजय, रंजीत कुशवाहा, अम्बिका राय, नवीन पुरी आदि कार्यकर्ता शामिल थे.




Recent Comments