सिवान :जन्मदिवस पर याद किये गए जननायक कर्पूरी ठाकुर
◆प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पद चिन्हों पर चलने का आहवान।
#परवेज अख्तर
महाराजगंज(सीवान)
अनुमंडल मुख्यालय स्थित पसनौली वार्ड संख्या 8 में बने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के शुभ अवसर पर कई राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहे । जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती को लेकर महाराजगंज के पुरानी बाजार निवासी स्वर्गीय बंगाली ठाकुर के पुत्र जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र ठाकुर के आह्वान पर कई राजनीतिक हस्तियां पहुंचकर जननायक की जयंती पर पहुंच अपने विचार साझा किये। महाराजगंज स्थित उनकी प्रतिमा पर भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्या आयुक्त सह रामदेव विचार मंच के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह,सभापति कन्हैया सिंह,जिला प्रशिक्षक भानु प्रताप ओझा ,रामदेव बिचार मंच के युवानेता अलसउद अहमद,शैलेन्द्र चौबे,सिहौता बंगरा के स्काउट और गाइड ने माल्यार्पण कर सलामी दिया और कार्यक्रम में अपनी भागीदारी की।वहीं मौके पर इंद्रदेव सिंह पटेल जदयू जिलाध्यक्ष जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज मजीत कुमार , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीत कुमार प्रभात , भूमि उप समाहर्ता मधुसूदन प्रसाद, प्रखंड अंचल पदाधिकारी रवि राज, अंचलाधिकारी दारौदा अशोक चौधरी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी दरौंदा की गरिमामय उपस्थिति रही।