सारण :वारंट के बदले रीकाॅल लेकर गिरफ्तार करने पहुँचती है पुलिस
 ——————————————
#रीकाॅल का मतलब नहीं समझते हैं साहब, बोले ये क्या होता है
——————————————————
मामला भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से जूड़े रसूलपुर थाने का
————————————————–

रसूलपुर –
स्थानीय थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गाँव में मठ के जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाने तथा उसके बिरोध को लेकर हूई विवाद के मामले में न्यायालय से छह माह पूर्व जमानत करा कर स्थानीय थाने में रीकाॅल देने के बाद भी जब रीकाॅल को लेकर पूलिस देर रात्रि वादी के घर गिरफ्तार करने पहुँची तो वादी संजय साह द्वारा न्यायालय से जमानत करा लेने की बात कही। वहीं जब वादी ने मौके पर पहूँचे पूलिस पदाधिकारी से रीकाॅल दे देने की बात कही तो पूलिस पदाधिकारी ने कहा ये क्या होता है।इस संबंध में भाजपा एकमा पश्चिमी मंडल के उपाध्यक्ष व दर्ज मामले में नामजद संजय साह ने जब उक्त पूलिस पदाधिकारी से वारंट दिखाने की माँग की तो साहब ने रीकाॅल दिखाया।